• 03/12/2025

11 शहरों के एयरपोर्ट्स का निजीकरण जल्द, छत्तीसगढ़ का ये एयरपोर्ट भी है शामिल

11 शहरों के एयरपोर्ट्स का निजीकरण जल्द, छत्तीसगढ़ का ये एयरपोर्ट भी है शामिल
Spread the love

रायपुर। केंद्र सरकार देश में एयरपोर्ट निजीकरण की अगली प्रक्रिया फिर शुरू करने की तैयारी में है। इस चरण में 11 एयरपोर्ट्स को बंडल मॉडल पर निजी कंपनियों को देने का फैसला जल्द लिया जा सकता है।

इस प्रक्रिया पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप एप्राइजल कमेटी (पीपीपी एसी) अंतिम फैसला लेगी। सीएनबीसी के अनुसार सरकार को ट्रांजैक्शन एडवाइजर की रिपोर्ट सौंप दी गई है जिससे पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

ऐसी खबरें हैं कि एयरपोर्ट निजीकरण की नई प्रक्रिया अगले वित्त 26 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इस बार सरकार पहली बार बड़े और छोटे एयरपोर्ट्स को बंडल करके निजी कंपनियों को ऑफर करने जा रही है। इन एयरपोर्ट्स को लंबी अवधि की लीज पर देने की तैयारी है ताकि निजी कंपनियां उनका संचालन और विकास कर सकें।

इन 11 एयरपोर्ट्स का हो सकता है निजीकरण जिन 11 एयरपोर्ट्स का निजीकरण संभावित है, उनमें अमृतसर , वाराणसी , भुवनेश्वर, रायपुर , त्रिची , इंदौर , कुशीनगर, गया , औरंगाबाद , हुबली और कांगड़ा शामिल हैं। इन एयरपोर्ट्स को एक साथ पैकेज के रूप में पेश किया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर यात्रियों को सुविधाएं देने के मामले में देश के शीर्ष 10 एयरपोर्ट्स में शामिल रहा है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) की रिपोर्ट में रायपुर एयरपोर्ट ने 8वां स्थान हासिल किया है।

बता दें कि यह सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा कराया जाता । इनमें ऐसे एयरपोर्ट्स शामिल होते हैं जहां सालाना 18 लाख से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट्स में रायपुर एयरपोर्ट को 72वां स्थान प्राप्त हुआ।

सर्वे में यात्रियों से 33 बिंदुओं पर फीडबैक लिया जाता है, जिसमें टर्मिनल की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, फूड स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों का व्यवहार और तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं। बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह औसतन 20 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं।

Related post

Aaj Ka Panchang 27 June 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 27 June 2026: नोट करें दिन…

Spread the loveAaj Ka Panchang 27 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 27 जून 2026, शनिवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 27 जून को किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 27 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी, रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई के दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveसेवा सेतु के जरिए विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो रही उपलब्ध रायगढ़, 26 जून…