• 02/07/2024

80 की 80 सीट जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं, संसद में अखिलेश ने वोटिंग मशीन पर उठाए सवाल

80 की 80 सीट जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं, संसद में अखिलेश ने वोटिंग मशीन पर उठाए सवाल
Spread the love

लोकसभा सत्र के सातवें दिन सपा प्रमुख अखिलेश यावद ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए एक बार फिर ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें ईवीएम पर अब भी भरोसा नहीं है। अखिलेश ने कहा, “मुझे ईवीएम पर ना कल भरोसा था, ना आज है.. अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाऊं तो भी हमें ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा।”

सपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि हमने चुनाव में भी कहा था कि ईवीएम से जीतेंगे और ईवीएम हटाएंगे। उन्होंने कहा, “ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है और जब तक ईवीएम नहीं हटेगा हम समाजवादी लोग उस बात पर अड़े रहेंगे।”

सदन में अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग और सरकार कुछ चुनिंदा लोगों पर मेहरबान रही। उन्होंने कहा कि चुनाव  के दौरान देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुआ तो चुनाव आयोग के तौर तरीके से संस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह संस्था निष्पक्ष होती तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।

Related post

छत्तीसगढ़ के दो थाना प्रभारियों काे राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

छत्तीसगढ़ के दो थाना प्रभारियों काे राष्ट्रपति 8 जून…

Spread the loveकांकेर । जिला में पदस्थ दो थाना प्रभारियों भानुप्रतापपुर थाना से थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और पखांजूर थाना से लक्ष्मण…
खाद विक्रेताओं में हड़कंप! जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

खाद विक्रेताओं में हड़कंप! जांच के दौरान मिली खामियां,…

Spread the loveसक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत सक्ती जिला…
आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल! कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल! कई अफसरों के तबादले…देखें…

Spread the love रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। बस्तर से लेकर ग्वालियर तक…