• 01/11/2024

अमेरिका ने इन भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, रूस को ऐसा क्या कर रहे थे सप्लाई; जो…

अमेरिका ने इन भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, रूस को ऐसा क्या कर रहे थे सप्लाई; जो…
Spread the love

अमेरिका ने एक दर्जन से भी अधिक देशों के व्यक्तियों और करीब 400 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं इस बीच अमेरिका ने आरोप लगते हुए कहा है कि, यूक्रेन के खिलाफ जारी लड़ाई ने वह रूस को युद्ध के लिए उन्नत तकनीक की आपूर्ति की गई है। यह कार्रवाई रूस पर राज्य विभागों और अमेरिकी ट्रेजरी के द्वारा लगाई गई है। जिसके चलते अब तक प्रतिबंधों से तीसरे देश द्वारा बचने के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें चीनी, दर्जनों भारतीय सहित हांगकांग के कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

इन कंपनियों में ‘एसेंड एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ भी है, जिसने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूस की कंपनियों को 700 से अधिक सामान भेजे। इसके अलावा ‘मास्क ट्रांस’ नाम की एक और कंपनी का भी जिक्र किया गया है, जो रूस की एस 7 इंजीनियरिंग को 300,000 डॉलर के विमान के हिस्से भेजने में शामिल है।

अमेरिका ने ‘टीएसएमडी (TSMD) ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘फुट्रेवो’ जैसी कंपनियों का भी नाम लिया है, जिन्होंने रूस की कंपनियों को महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति की है। इन सामान की कीमत 1.4 मिलियन डॉलर से अधिक है। अमेरिका का कहना है कि इन प्रतिबंधों का मकसद रूस के युद्ध में मदद को रोकना है। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि रूस तीसरे देशों से तकनीक और सामान न खरीद सके जो उसके युद्ध प्रयासों में मदद कर सके। वहीं इस पैकेज में अब तक इन देशों के सबसे ज़्यादा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए थे।

वहीं इस संदर्भ में डिप्टी ट्रेजरी सेक्रेटरी वैली एडेमो ने जानकारी देते हुए कहा कि, रूस को अनैतिक युद्ध को छेड़ने के लिए ज़रूरी और यूक्रेन के खिलाफ़ अपने अवैध महत्वपूर्ण उपकरणों के तकनीकों के प्रवाह को अमेरिका ने रोकने के लिए सहयोगी निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा…

Spread the loveरायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने…
बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत

बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार…
सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम…

Spread the love00 ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन रायपुर। मुख्य…