• 30/10/2024

अमित शाह ने कनाडा में कराई हिंसा, ट्रूडो के मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

अमित शाह ने कनाडा में कराई हिंसा, ट्रूडो के मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप
Spread the love

कनाडा और भारत के रिश्तों के बीच चल रही तल्खी और भी ज्यादा बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। कनाडा ने इस बार भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर पर आरोप लगाया है। ट्रूडो के एक मंत्री ने आरोप लगाया है कि सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने का आदेश अमित शाह ने दिया था।

सामाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया। मॉरिसन ने संसदीय पैनल को बताया कि उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को जानकारी दी थी कि साजिशों के पीछे भारत के गृह मंत्री अमित शाह का हाथ था।

मॉरिसन ने कमेटी से कहा, “पत्रकार ने मुझसे पूछा कि क्या वह (अमित शाह) वही व्यक्ति हैं, तो मैंने पुष्टि की था कि हां वही वह शख्स हैं।” हालांकि मॉरिसन यह नहीं बता पाए कि उन्हें यह जानकारी कैसे मिली और किसने दी।

आपको बता दें पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ होने का आरोप लगाया था। उस दौरान भी वे कोई भी सबूत पेश नहीं किए थे। कुछ दिन पहले ट्रूडो ने यह स्वीकार किया था कि उन्होंने जो आरोप लगाए थे उसे लेकर उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…