• 21/08/2024

दवा कंपनी में भयानक ब्लास्ट, 17 कर्मियों की जिंदा जलने से मौत, 41 झुलसे

दवा कंपनी में भयानक ब्लास्ट, 17 कर्मियों की जिंदा जलने से मौत, 41 झुलसे
Spread the love

आंध्र प्रदेश की एक दवा बनाने वाली फार्मा कंपनी में बुधवार को ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 17 कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि 41 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं 13 लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

अनकापल्ली के जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया कि जिले के अचुतापुरम स्थित एसेंशिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर 2:15 बजे आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल गाड़ियों के अलावा कर्मचारियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को इलाज के लिए अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी में दो शिफ्ट में 381 कर्मचारी काम करते हैं। जिस दौरान ब्लास्ट हुआ उस दौरान ज्यादातर कर्मचारी लंच के लिए गए हुए थे। नहीं तो इस घटना में ज्यादा लोग हताहत हो सकते थे।

घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों और श्रमिकों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Related post

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब नगदी में नहीं खरीद पाएंगे शराब, ऐसे करना होगा पेमेंट, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश…

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश की कई प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।…
CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के…

Spread the loveजगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीदम थाना क्षेत्र…
Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई यात्री ट्रेनें

Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को…

Spread the loveरायपुर। Train Cancelled: उरकुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ेगा।…