• 04/01/2024

CM की बहन ने कांग्रेस का दामन थामा, दिल्ली में खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई शामिल

CM की बहन ने कांग्रेस का दामन थामा, दिल्ली में खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई शामिल
Spread the love

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन आज गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। वाईएस शर्मिला वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष भी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मिला ने कहा, “आज वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है। कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।”

शर्मिला ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वो निभाएंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना उनके पिता का सपना था। इसमें योगदान देकर उन्हें खुशी होगी।

उधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अपनी बहन को मनाने की काफी कोशिश की। उन्होंने अपने चाचा वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी को भी भेजा था लेकिन बातचीत विफल रही।

कौन हैं वाईएस शर्मिला

आपको बता दें वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं और अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं। जुलाई 2021 में भाई-बहन की जोड़ी राजनीतिक रुप से अलग हो गई थी। वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना में अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। वाईएसआरसीपी और वाईएसआरटीपी दोनों का गठन वाईएसआर की विरासत को आगे बढ़ाने और वाईएसआर का शासन वापस लाने के घोषित उद्देश्य से किया गया था।

Related post

Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026: 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के…
मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…