• 16/10/2022

मंडावी के निधन पर 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

मंडावी के निधन पर 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके निधन पर राज्य सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राजधानी रायपुर और कांकेर में आज राजकीय शोक रहेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव नथया नवा गांव में किया जाएगा।

आपको बता दें मनोज मंडावी के सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा था। रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उन्हें धमतरी के बठैना अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंडावी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उऩके निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं पीसीसी  अध्यक्ष ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने संभावनाओं से भरा अपना कर्मठ नेता खो दिया। वे आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे, उनका ऐसा जाना हृदय विदारक है। ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

Related post

विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व

विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान…

Spread the loveमाँ का दूध नवजात शिशु की प्रतिरक्षा की पहली खुराक है अमृत तुल्य है माँ का पहला गाढ़ा पीला…
सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़ : पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर

सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़ : पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़…

Spread the love00 बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय रायपुर। किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति उसके…
कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री साय

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर…

Spread the love00 प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को बनाएं कार्यशैली का आधार 00 मुख्यमंत्री से…