• 16/11/2023

अस्पताल से फरार हुआ हत्या-लूट का कुख्यात कैदी, नकाबपोश साथी भगाकर ले गए साथ

अस्पताल से फरार हुआ हत्या-लूट का कुख्यात कैदी, नकाबपोश साथी भगाकर ले गए साथ
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग केन्द्रीय जेल में हत्या और लूट के आरोप में बंद एक कुख्यात कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया है। कैदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने वहां मौजूद प्रहरियों के साथ मारपीट की औरे कैदी को भगाकर ले गए। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। फरार हुए कैदी का नाम अभिषेक उर्फ अनुपम झा है।

आपको बता दें पिछले साल 2022 में अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप संचालक सुरेन्द्र सोनी को गोली मारकर हत्या कर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात लूट कर ले गए थे। इस मामले में पुलिसे ने 29 अक्टूबर 2022 को बिहार के वैशाली जिले में स्थित बैकुंठपुर निवासी अनुपम झा उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस ने अभय भारती, सौरभ सिंह और आलोक यादव को गिरफ्तार किया था।

दुर्ग केन्द्रीय जेल में बंद बंदी अनुपम की तबियत खराब होने पर उसे 14 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 15 नवंबर को बंदी की सुरक्षा में जेल प्रहरी राजूलाल वर्मा और गीता खूटे को तैनात किया गया था। जेल प्रहरी बंदी को शौच के लिए शौचालय ले गए। उसी दौरान नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे, बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें शौचालय में बंद कर दिया और बंदी अनुपम को भगा ले गए।

आरोपी अनुपम झा के ऊपर हत्या और लूट के कई मामले पंजीबद्ध हैं। यहां तक कि उसने पैसों के बंटवारे को लेकर अपने ही एक साथ की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन साल 2021 में कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

Related post

CG – खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर….

CG – खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveधमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के मारौद गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खेत में एक…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का DA बढ़ा, देखें राज्य सरकार का जारी आदेश…!!

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर। अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब इन…
CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में IG पद के लिए इंपैनल

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की…