• 16/11/2023

काजोल का अश्लील Video, रश्मिका मंदाना के बाद Deep Fake का शिकार हुई एक्ट्रेस

काजोल का अश्लील Video, रश्मिका मंदाना के बाद Deep Fake का शिकार हुई एक्ट्रेस
Spread the love

दक्षिण की सुपर स्टार रश्मिका मंदाना के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी डीप फेक वीडियो का शिकार हो गई हैं। काजोल का भी एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

डीपफेक तकनीक से एडिट किए गए वीडियो में काजोल को कपड़े बदलते देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में अश्लील तरीके से पेश किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो काजोल का नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर का है। जिसमें कि उनका चेहरा लगा  दिया गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर ने मूल वीडियो 5 जून को गेट रेडी विद मी (GRWM) ट्रेंड के हिस्‍से के रूप में टिकटॉक पर अपलोड किया गया था।

आपको बता दें इससे पहले रश्मिका मंदाना का एक डीप फेक वीडियो सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 15 नवंबर को बिहार में रहने वाले एक 19  साल के युवक  को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related post

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! तीन कंपनियां खोलेंगी रोजगार के द्वार….

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Spread the loveदंतेवाड़ा। जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर प्रक्रिया, सभी विभागों के लिए GePNIC पोर्टल अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय कामों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव…
CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और भव्य राम मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर तैयार हो रहा निर्माण…..

CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर रामगढ़ को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा…