• 26/01/2025

सेना के डॉग ‘फैंटम’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हुआ था शहीद

सेना के डॉग ‘फैंटम’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हुआ था शहीद
Spread the love

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना के 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज के साथ तैनात डॉग ‘फैंटम’ को मरणोपरांत मेंशन इन डिस्पैचेज वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ सेना के एक ऑपरेशन में डॉग ‘फैंटम’ शहीद हो गया था।

पिछले साल जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में छिपे आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने एक अभियान चलाया था। 29 अक्टूबर को इस अभियान में फैंटम भी आतंकियों को खोजने में जुटा हुआ था।

फैंटम ने आतंकियों का पता लगा लिया और अपने हैंडलर से खुद को छुड़ाकर आतंकियों पर टूट पड़ा। इस दौरान आतंकियों ने अपनी जान बचाने के लिए फैंटम पर फायरिंग कर दी।

आतंकियों की गोली लगने से फैंटम शहीद हो गया था। जिसके बाद सेना  के जवानों ने तीनों आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। बेल्जियम मेलिनोइस नस्ल का यह डॉग 25 मई, 2020 को पैदा हुआ था और उसे 12 अगस्त, 2022 को सेना में तैनात किया गया था।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…