• 29/01/2023

स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, हालत नाजुक, सीएम पहुंचे अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, हालत नाजुक, सीएम पहुंचे अस्पताल
Spread the love

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार दोपहर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री पर एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें गोली मार दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमले की निंदा की है।

घटना ब्रजराजनगर की है। बताया जा रहा है कि जैसे ही मंत्री अपनी कार से उतरे और जाने लगे वैसे ही सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने अपनी सर्विस पिस्टल से उन पर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। उऩ्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उऩके सीने में 4 से 5 गोलियां लगी है। जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री की सेहत की जानकारी ली।

उधर स्थानीय लोगों ने हमलावर एएसआई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मा्मले में पुलिस हमलावर एएसआई से पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी हमले की वजह पता नहीं चल पाई है।

Related post

कौन हैं कुणाल शाह, जिन्हें मिला व्हाट्सएप का बड़ा जिम्मा? कहां से पढ़े-लिखे हैं और कितनी मिलेगी सैलरी? जानकर रह जाएंगे हैरान

कौन हैं कुणाल शाह, जिन्हें मिला व्हाट्सएप का बड़ा…

Spread the loveWhatsapp New CEO: मेटा प्लेटफॉर्म्स ने भारत की फिनटेक कंपनी CRED में करीब 8,500 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने का फैसला किया…
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि….

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने…

Spread the loveरायपुर: प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज लोक भवन में राज्यपाल  रमेन…
टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ…

Spread the loveरायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज अरण्य भवन, नवा रायपुर में आज “सागौन प्रबंधन एवं उन्नत सागौन…