• 13/10/2025

CM साय की एसपी-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में अफसरों को दो टूक, महिला अपराधों.. साइबर क्राइम, सड़क दुर्घटना और नशे के अवैध कारोबार को लेकर; जानिए क्या कहा?

CM साय की एसपी-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में अफसरों को दो टूक, महिला अपराधों.. साइबर क्राइम, सड़क दुर्घटना और नशे के अवैध कारोबार को लेकर; जानिए क्या कहा?
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक एसपी-कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, साइबर क्राइम, नशाखोरी, सड़क सुरक्षा और माओवादियों के आत्मसमर्पण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और बालिका से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसे मामलों में चालान निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

साइबर क्राइम पर गहन समीक्षा, जागरूकता पर जोर

मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम और इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के तरीके रोज बदल रहे हैं, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय के साथ सतत जागरूकता अभियान चलाया जाए। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में रेंज स्तर पर 5 साइबर थाने संचालित हैं, जबकि 9 अन्य थानों का शीघ्र संचालन शुरू होगा।

नशाखोरी के खिलाफ कड़ा रुख

मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा अन्य अपराधों को बढ़ावा देता है। इसके खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती की जाए और अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए। पिटएनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और नशाखोरी के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक मुहिम चलाने पर बल दिया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करने के निर्देश दिए।

आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

बैठक में आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए।

Related post

मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ…

Spread the love00 परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी…
एआई के जमाने में विद्यार्थी स्वयं बेहतर भविष्य तय करें – रजत बंसल

एआई के जमाने में विद्यार्थी स्वयं बेहतर भविष्य तय…

Spread the love00 ज्ञान, संस्कार और संकल्प के साथ महंत कॉलेज में दीक्षारम्भ-2026 का भव्य आयोजन 00 महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रवाह…
गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका: राजवाड़े

गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में…

Spread the love 00 खैरा में गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर आयोजित 00 10 शिक्षकों, 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और…