• 05/07/2024

भारत में दुनिया की पहली CNG+पेट्रोल बाइक लॉन्च, 1 किलो गैस में 115 KM दौड़ेगी, जानें कीमत सहित सभी जानकारी

भारत में दुनिया की पहली CNG+पेट्रोल बाइक लॉन्च, 1 किलो गैस में 115 KM दौड़ेगी, जानें कीमत सहित सभी जानकारी
Spread the love

बजाज ने अपनी बहुप्रतीक्षित CNG बाइक लॉन्च कर दी है। यह दुनिया की पहली CNG बाइक है। बजाज ने अपनी इस बाइक को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजदूगी में दुनिया के सामने आज पेश किया। कंपनी ने इसे फ्रीडम 125 CNG नाम दिया है। यह देश के साथ ही दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 1 किलो CNG में 115 Km तक दौड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाले HC के जज और ED के वकील को लेकर बड़ा खुलासा, 150 वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र

बजाज की यह बाइक सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल पर भी दौड़ेगी। इसमें 2 किलो सीएनजी सिलेंडर के साथ ही 2 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है। सीएनजी सिलेंडर को बाइक की सीट के नीचे रखा गया है। इस सिलेंडर को फुल करने के बाद बाइक 230 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। वहीं पेट्रोल और CNG दोनों को मिलाकर बाइक सड़क पर 330किलोमीटर तक दौड़ेगी। इस बाइक के 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। जिसके बाद इसे आज लॉन्च किया गया।

कंपनी के मुताबिक 125 सीसी सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट इस मोटरसाइकिल में दी गई है। मोटरसाइकिल में LED हेडलैम्प के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते है। जिससे यह बाइक देखने में काफी आकर्षक नजर आती है।

कंपनी ने इस बाइक को 3 वैरिएंट में लॉन्च  किया है। जिसमें NG04 डिस्क LED, NG04 ड्रम LED और NG04 ड्रम शामिल है। NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए, NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए और NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपए है।

यह बाइक 7 कलर में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप इसे कंपनी के डीलर या फिर ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसकी डिलेवरी सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात में दी जाएगी। वहीं देश के अन्य भागों में अगले क्वाटर से यह बाइक उपलब्ध होगी।

Related post

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 21 सितंबर और दिन सोमवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…