• 12/09/2024

Breaking: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, टोनही के शक में मासूम सहित सभी को उतारा मौत के घाट

Breaking: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, टोनही के शक में मासूम सहित सभी को उतारा मौत के घाट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरने वाले में 1 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी की घर में खून से लथपथ लाश मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला बलौदाबाजार जिले के छरछेद गांव का है। यहां एक घर में 40 वर्षीय चैतराम, जमुना बाई केवट, यशोदा बाई केवट और एक साल के बच्चे की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना पर आला अफसरों सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने गांव के ही 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें रामनाथ पाटले और उनके दो बेटे दीपक पाटले व दिल पाटले का नाम शामिल है।

आशंका जताई जा रही है कि टोनही के शक में आरोपियों ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इलाके में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…