• 27/07/2024

मौत का कुआं: जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 की मौत, पंप निकालने कुएं में उतरे थे

मौत का कुआं: जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 की मौत, पंप निकालने कुएं में उतरे थे
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं।

मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के कुआं गाव का है। यहां एक खेत में बने कुएं का मोटर पंप खराब हो गया था। मोटर पंप को निकालने के लिए दो युवक कुएं के अंदर उतरे थे। काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो तीसरा युवक भी कुएं के अंदर उतर गया।

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों युवकों के रेस्क्यू के लिए दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

मृतकों के नाम सामने आए हैं, मरने वालों में आत्माराम साहू पिता परदेशी साहू उम्र 55 वर्ष, राकेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 25 वर्ष, रामकुमार ध्रुव पिता रामलाल उम्र 45 वर्ष है।

Related post

Aaj ka Panchang 10 August 2026: सावन का दूसरा सोमवार आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 August 2026: सावन का दूसरा…

Spread the loveAaj ka Panchang 10 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज सावन का दूसरा सोमवार है. वहीं, चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर…
CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…