• 11/10/2024

महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, भारत डिपोर्ट करने की तैयारी पूरी, जानें कब लाया जाएगा

महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, भारत डिपोर्ट करने की तैयारी पूरी, जानें कब लाया जाएगा
Spread the love

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई है। महादेव बुक ऐप के सरगना की गिरफ्तारी के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने इंटरपोल से अनुरोध किया था।

UAE के अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों को सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की सूचना दी है। भारतीय अधिकारियों ने सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की तैयारियां तेज कर दी है। अब जल्दी ही उसे भारत लाया जा सकेगा।

दिसंबर 2023 में UAE के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया था। जिसके बाद से ही वह दुबई पुलिस की कस्टडी में है। सूत्रों के मुताबिक सौरभ को भारत लाने की सारी प्रक्रियाएं पूर्ण हो गई है, 10 दिन के भीतर उसे भारत डिपोर्ट कर लिया जाएगा।

कौन है सौरभ चंद्राकर

महादेव ऐप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर औऱ रवि उप्पल छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। सौरभ ने जूस का कारोबार शुरु किया। उसे सट्टा खेलने की आदत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात टायर का कारोबार करने वाले रवि उप्पल से हुई। दोनों ने मिलकर ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव बुक शुरु किया। कुछ दिन बाद दोनों दुबई भाग गए और वहीं से अपने इस काले कारोबार को संचालित कर रहे हैं।

सौरभ चंद्राकर अपनी शाही शादी की वजह से चर्चा में आया। सौरभ की शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस शाही शादी में परफॉर्मेंस देने के लिए बड़ी संख्या में बॉलीवुड के सितारों को दुबई बुलाया गया था। इन सितारों को हवाला के माध्यम से नगद भुगतान किया गया था।

Related post

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के…

Spread the loveAaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 August 2026: चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव आज सभी 12 राशियों के जीवन…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…