• 18/05/2024

भीलवाड़ा भट्टी कांड पर कोर्ट का अहम फैसला: गैंगरेप के बाद नाबालिक को भट्टी में जिंदा जलाया

भीलवाड़ा भट्टी कांड पर कोर्ट का अहम फैसला: गैंगरेप के बाद नाबालिक को भट्टी में जिंदा जलाया
Spread the love

राजस्थान के बहुचर्चित भीलवाड़ा के कोटड़ी भट्टी कांड पर आज कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने कोटड़ी भट्टी कांड में शनिवार को 2 आरोपियों को दोष सिद्ध करार दिया है। इनमें कालू और कान्हा शामिल हैं।इस केस के सात आरोपियों को बरी कर दिया गया है। पोक्सो कोर्ट इस मामले में सजा का ऐलान सोमवार को करेगी।

क्या था मामला

शाहपुरा जिले के कोटडी थाना क्षेत्र में दो अगस्त 2023 की इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोड़ के रख दिया था। इस कोटवाड़ा में रहने वाली नाबालिग के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया था। घटना के दिन बच्ची के माता- पिता किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। वह अकेली ही मवेशी चराने के लिए खेतों में चली गई थी। दोपहर में माता पिता के घर लौटने पर बेटी को नहीं देखने पर उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। गांव भर में पूछताछ करने के कारण बेटी के गायब होने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

इसके बाद सभी ने मिलकर करीब रात 10 बजे तक बच्ची की तलाश करते रहे थे।वही गांव के बाहर खेतों में कालबेलियों के डेरे में कोयला भट्टी जलती देखी गई थी।इसके बाद ग्रामीणों को इतनी रात बारिश के समय में भट्टी जलने की वजह से कुछ शक हुआ। जिसके बाद वहां जाकर देखा तो वहां बच्ची के कपड़े, कड़ें, चप्पल और हड्डियां मिली।

इसके बाद ग्रामीणों ने उसी समय शक के आधार पर रात में ही कुछ कालबेलिया लोगों को पकड़ लिया। पिता ने बच्ची की गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें सामने आया था की उस भट्टी पर कान्हा और कालू भी रहते थे। पीड़िता के पिता के ही पास में खेत है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…