• 16/02/2023

Big Accident: दो सड़क हादसे में 12 की मौत, 6 घायल

Big Accident: दो सड़क हादसे में 12 की मौत, 6 घायल
Spread the love

देश के दो राज्यों में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात के पाटन जिले के वरही इलाके में हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक जीप ट्रक में जा घुसी। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरु किए गए। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

वहीं दूसरा हादसा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुआ है। यहां हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बतया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार लोग चित्रकूट में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दोनों गाड़ियां पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 6 घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में ड्राइवर सहित सभी लोग नशे में थे।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…