• 09/02/2023

Big Accident: CG में भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Big Accident: CG में भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत, 2 की हालत नाजुक
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार कोे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक छात्र और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा कोरर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे एक ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 बच्चों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो में ड्राइवर सहित 8 लोग सवार थे।

हादसे पर मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने भी गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।”

Related post

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को…

Spread the loveरायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान आज सुबह अपने निवास कार्यालय…
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर:  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से कामनबोड़ तक…
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Spread the loveरायपुर: मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़  सरकार की जनकल्याणकारी…