• 19/04/2023

CG में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से यहां 4 की मौत, और भी लोगों के दबे होने की आशंका, रेसक्यू जारी

CG में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से यहां 4 की मौत, और भी लोगों के दबे होने की आशंका, रेसक्यू जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मिट्टी धंसने से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है। मिट्टी के अंदर और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरु कर दिया है।

मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में आज शाम 6 बजे ग्रामीण छुई खुदाई करने पहुंचे थे। छुई खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वहां मौजूद ग्रामीण दब गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

जेसीबी के द्वारा मिट्टी हटाने का काम शुरु कर दिया गया है। इस हादसे में मारे गए 4 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं और मिट्टी में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के नाम

  1. रामसुंदर पिता रामदास पोंटेडांड
  2. पूजा पिता रन सिंह गोंड निवासी पोंटेडांड
  3. मनमति पति शिवकुमार गोंड निवासी गड़तर
  4. मीरा बाई पति अमर सिंह निवासी गड़तर

Related post

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 28 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 28 अधिकारी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक के तबादले किए गए है। जारी आदेश…
BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को प्रमोशन, आदेश जारी

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति और वेतनमान वृद्धि का लाभ देते हुए बड़ा प्रशासनिक…
CG : 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, रायपुर में बनाए जाएंगे 1331 बूथ

CG : 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो…

Spread the loveरायपुर।   जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष…