• 28/04/2024

आंधी तूफान के बीच नदी में बड़ा हादसा: नाव पलटने से युवक की दर्दनाक मौत

आंधी तूफान के बीच नदी में बड़ा हादसा: नाव पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
Spread the love

कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां हसदेव नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। नाव में सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई।आंधी-तूफान की वजह से हसदेव नदी में नाव पलटने से सवार एक युवक की डुबने से मौत हो गई।वहीं दूसरा युवक किसी तरह से तैरकर तट पर पहुंचने में कामयाब रहा। बालको थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना बालको थाना अंतर्गत बांगो के डुबान इलाके डांगाघाट की है, जहां 32 वर्षीय कृपाल राम गांडा अपने दोस्त के साथ नाव में मछली लेकर हसदेव नदी पार कर रहा था। इस दौरान बीच में आंधी-तूफान की वजह से नाव पलट गई।दोनों दोस्त तैरकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।रास्ते में कृपाल राम की सांस उखड़ने लगी। इस पर उसके दोस्त ने करीबन आधे घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कृपाल राम तैर नहीं पाया और उसकी नदी में डुबने से मौत हो गई। दूसरे युवक ने नदी से बाहर निकलने के बाद पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…