• 10/06/2025

ACB की बड़ी कार्रवाई: रविशंकर विश्वविद्यालय के क्लर्क और मुंगेली में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: रविशंकर विश्वविद्यालय के क्लर्क और मुंगेली में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजधानी रायपुर सहित दो जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाबू और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने यह कार्रवाई  राजधानीा रायपुर में स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और मुंगेली जिले में की है। रायपुर में विश्वविद्यालय के वित्त विभाग के क्लर्क दीपक शर्मा को 30 हजार रुपये और मुंगेली में पटवारी उत्तम कुर्रे को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

पेंशन निकालने के लिए रिश्वत की मांग

रायपुर के लखौली में रहने वाले प्रकाश ठाकुर रविशंकर विश्वविद्यालय के रिटायर्ड कर्मी हैं। उन्होंने अपनी पेंशन/ग्रेच्युटी निकालने के लिए विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में संपर्क किया। वहां वर्ग-2 के क्लर्क दीपक शर्मा ने काम कराने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। परेशान होकर प्रकाश ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज की। 10 जून को ACB ने जाल बिछाकर दीपक शर्मा को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दस्तावेज सुधार के लिए रिश्वत

मुंगेली जिले में ACB की बिलासपुर इकाई ने पटवारी उत्तम कुर्रे, दाऊपारा निवासी, को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बिलासपुर के नगर पंचायत बोदरी निवासी टोप सिंह अनुरागी ने 30 मई को शिकायत दर्ज की थी कि उनकी 1.43 एकड़ जमीन के दस्तावेजों में त्रुटियां थीं। उनके नाम को ‘टोप सिंह’ के बजाय ‘तोप सिंह’ दर्ज किया गया था, और उनकी बहन के नाम के साथ पिता के स्थान पर पति का नाम था। इन त्रुटियों को ठीक करने और खसरा, बी-वन जैसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ACB ने शिकायत के सत्यापन के बाद 10 जून को मुंगेली के सुरी घाट स्थित पटवारी कार्यालय में ट्रैप लगाकर उत्तम कुर्रे को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

दोनों मामलों में ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, और आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ में धान तस्करी का खुलासा, बिहार से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़ में धान तस्करी का खुलासा, बिहार से लाया…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से धान खपाने के प्रयास…
छत्तीसगढ़ में धान तस्करी का खुलासा, बिहार से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़ में धान तस्करी का खुलासा, बिहार से लाया…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से धान खपाने के प्रयास…
बिहार में 2.25 लाख करोड़ के निवेश का करार, बांका और सीवान में बनेंगे परमाणु बिजलीघर

बिहार में 2.25 लाख करोड़ के निवेश का करार,…

Spread the loveपटना- बिहार के औद्योगीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शुक्रवार को ऊर्जा समेत अन्य उद्योग में 2.25 लाख…