• 12/04/2024

शराब घोटाले में EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई, महापौर एजाज ढेबर सहित इनके ठिकानों पर मारा छापा

शराब घोटाले में EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई, महापौर एजाज ढेबर सहित इनके ठिकानों पर मारा छापा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 6 हजार करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाला के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दूसरे दिन भी छापेमारी की। ईओडब्ल्यू की टीम ने अनवर ढेबर के भाई और रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ ही अख्तर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर पर भी दबिश दी। इसके साथ ही जांच एजेंसियों ने अनवर ढेबर के होटल वेनिंगटन में भी छापा मारा।

इससे पहले ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने कल रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई सहित 21 स्थानों पर छापा मारा था। इस दौरान 19 लाख रुपये कैश, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किया गया।

वहीं शराब घोटाला के मामले में गिरफ्तार किए गए एपी त्रिपाठी, अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू ने आज कोर्ट में पेश किया। ईओडब्ल्यू पूछताछ के लिए कोर्ट से तीनों आरोपियों की रिमांड मांगी है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…