• 30/01/2023

BIG BREAKING: NIA की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, बड़ी महिला नक्सली गिरफ्तार

BIG BREAKING: NIA की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, बड़ी महिला नक्सली गिरफ्तार
Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तर्रेम मुठभेड़ मामले में एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने की खबर है।  महिला नक्सली की गिरफ्तारी बीजापुर जिले के भोपालपट्नम इलाके से किया गया है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली का नाम मड़काम उनगी उर्फ कमला है। इस मामले की बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को महिला माओवादी के भोपालपटनम क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रायपुर से एक NIA की टीम ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बीजापुर रवाना की गई। एनआईए की टीम ने भोपालपटनम से महिला नक्सली को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ करने के बाद रविवार 29 जनवरी को जगदलपुर की विशेष न्यायालय में पेश किया।

ये है मामला

3 अप्रैल साल 2021 को तकरीबन 400 सशस्त्र माओवादियों ने बीजापुर जिले के तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र स्थित टेकलगुडियाम गांव के पास सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया था। जिसमें नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे और 30 से अधिक घायल हुए थे। माओवादियों ने हमले के बाद जवानों के हथियार और गोला-बारूद लूट लिए थे। जबकि कोबरा के एक कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण कर लिया था। जिसे बाद में रिहा कर दिया गया।

इस मामले में तर्रेम पुलिस थाना में 5 जून 2021 को एफआईआर दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को NIA को सौंप दिया गया था। जिसके बाद एनआईए ने 5 जून को दोबारा मामला दर्ज किया था। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 23 लोगों के  खिलाफ जगदलपुर की विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

 

Related post

मंत्री राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मंत्री राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय…

Spread the love00 हितग्राहियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने और मैदानी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश रायपुर। महिला एवं बाल विकास…
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण हेतु 6.30 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण…

Spread the love00 6.20 किलोमीटर सड़क का पुल-पुलिया सहित होगा निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…
ब्रेकिंग : भाजपा ने की प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : भाजपा ने की प्रकोष्ठों के प्रभारियों की…

Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए संयोजक-सहसंयोजक…