• 30/01/2023

BIG BREAKING: NIA की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, बड़ी महिला नक्सली गिरफ्तार

BIG BREAKING: NIA की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, बड़ी महिला नक्सली गिरफ्तार
Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तर्रेम मुठभेड़ मामले में एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने की खबर है।  महिला नक्सली की गिरफ्तारी बीजापुर जिले के भोपालपट्नम इलाके से किया गया है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली का नाम मड़काम उनगी उर्फ कमला है। इस मामले की बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को महिला माओवादी के भोपालपटनम क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रायपुर से एक NIA की टीम ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बीजापुर रवाना की गई। एनआईए की टीम ने भोपालपटनम से महिला नक्सली को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ करने के बाद रविवार 29 जनवरी को जगदलपुर की विशेष न्यायालय में पेश किया।

ये है मामला

3 अप्रैल साल 2021 को तकरीबन 400 सशस्त्र माओवादियों ने बीजापुर जिले के तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र स्थित टेकलगुडियाम गांव के पास सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया था। जिसमें नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे और 30 से अधिक घायल हुए थे। माओवादियों ने हमले के बाद जवानों के हथियार और गोला-बारूद लूट लिए थे। जबकि कोबरा के एक कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण कर लिया था। जिसे बाद में रिहा कर दिया गया।

इस मामले में तर्रेम पुलिस थाना में 5 जून 2021 को एफआईआर दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को NIA को सौंप दिया गया था। जिसके बाद एनआईए ने 5 जून को दोबारा मामला दर्ज किया था। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 23 लोगों के  खिलाफ जगदलपुर की विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

 

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…
भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…