- 25/10/2024
Police Promotion: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा, निरीक्षक के पद पर मिली पदोन्नति


पुलिस के 26 सब इंस्पेक्टर का प्रमोशन कर इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। जिसको लेकर DGP अशोक जुनेजा ने आदेश भी जारी कर दिया है। प्रमोट किए गए उप निरीक्षकों में रायपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, नाराणपुर, कांकेर, दुर्ग और अन्य जिलों के नाम शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची वर्ष 2024 प्रकाशित की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नांकित उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर वेतन बैंड़ रूपये 9300-34800 ग्रेड वेतन रूपये 4300/- (वेतन मैट्रिक्स-9, 38100- 120400) में पदोन्नत कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई तौर पर वर्तमान पदस्थापना स्थल में पदस्थ किया जाता है। नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जावेगा।