• 27/07/2024

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी वर्कर्स की होगी भर्ती! विधानसभा में भी मंत्री राजवाड़े ने दिए थे संकेत

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी वर्कर्स की होगी भर्ती! विधानसभा में भी मंत्री राजवाड़े ने दिए थे संकेत
Spread the love

देशभर में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा जोर शोर से उठने लगा है। जिसके लिए कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भी वेतनवृद्धि और नियमितीकरण की मांग जोर पकड़ने लगी।हालांकि कई राज्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सैलरी में इजाफा हुआ है।

 

दरअसल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के कई सदस्यों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के वेतनमान, रिक्त पद सहित कई अन्य मुद्दों पर प्रश्न लगाया था, जिसका मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया है।

 

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कुल 52436 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 51053 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है और 1383 पद रिक्त हैं। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 47436 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 45210 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। जबकि 2226 पदों पर भर्ती की जानी है।

 

वहीं, विधायक ललित चंद्राकर के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु केंद्र सरकार द्वारा 4500 रुपए प्रतिमाह व सहायिकाओं हेतु 2250 रुपए प्रतिमाह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय है। इसमें 60% केंद्रांश व 40% राज्यांश की राशि हैं। भारत शासन से प्राप्त राशि के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी निधि से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 5500 रुपए और सहायिकाओं को प्रतिमाह 2750 रुपए दिया जा रहा हैं। यह शत प्रतिशत राज्यांश हैं।

Related post

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने पर महिला टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने…

Spread the loveबलौदा बाजार। जिले में एक महिला शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा…

Spread the love  गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 60 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।…
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Spread the loveराज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे…