• 02/04/2024

11 नक्सली ढेर: नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने 11 माओवादियों को मार गिराया

11 नक्सली ढेर: नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने 11 माओवादियों को मार गिराया
Spread the love

लोकसभा चुनाव के पहले नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है। सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 11 माओवादियों को मार गिराया है। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चल रही है। यहां हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए। वहीं इंसास, एलएमजी और एके-47 जैसे हथियार बरामद हुए हैं। वहीं दूसरे मुठभेड़ मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हुई। यहां फोर्स ने 2 नामी नक्सलियों को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ सुबह 6 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के नेंड्रा कोरचोली के जंगल में हुई। पुलिस को इलाके में नक्सलियों की आमद की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

बताया जा रहा है जैसे ही फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। गोलीबारी रुकने के बाद घटना स्थल से 4 नक्सलियों के शव, एक एलएमजी, इंसास और एके-47 रायफल बरामद हुई। बताया जा रहा है कि अभी भी गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मुठभेड़ जारी है।

वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फोर्स ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक केराझारी फॉरेस्ट एरिया में सोमवारी की रात से गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी रुकने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की गई। घटना स्थल से जवानों ने दो नक्सलियों के शव बरामद किया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान रघु उर्फ शेर सिंह और संजती उर्फ क्रांति के रुप में हुई। वहीं उनके शव के पास से पुलिस ने एक एके-47 रायफल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है।

Related post

बाल कल्याण समितियों में नई नियुक्तियां, सरगुजा और गरियाबंद में अध्यक्ष समेत 5 जिलों में सदस्य नियुक्त

बाल कल्याण समितियों में नई नियुक्तियां, सरगुजा और गरियाबंद…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति…
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री नेताम

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में…

Spread the love00 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 00…
मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों…

Spread the love00 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिए आवश्यक निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी…