• 16/11/2025

भारतीय क्रिकेट टीम पर आई बड़ी मुसीबत, ये दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम पर आई बड़ी मुसीबत, ये दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
Spread the love

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका उस समय लगा, जब कप्तान शुभमन गिल अचानक गले के दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर चले गए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए, लेकिन गिल की चोट ने माहौल गंभीर बना दिया।

स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाए गए शुभमन गिल

पीटीआई की रिपोर्ट ने चिंता और बढ़ा दी है। रिटायर्ड हर्ट होने के कुछ ही घंटे बाद शुभमन गिल को गर्दन में तेज दर्द के साथ स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को यह स्थिति और भी भयावह लगी जब उन्हें सर्वाइकल कॉलर लगाए मैदान से बाहर जाते देखा गया। इससे उनकी चोट की गंभीरता पर सवाल खड़े होने लगे और पहले टेस्ट में उनके खेलने की संभावना कम होती दिख रही है।

कोच मोर्ने मोर्कल ने बताई संभावित वजह

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि आखिर गर्दन में यह अकड़न कैसे हुई। उनके अनुसार-

  • यह नींद ठीक से न आने का नतीजा हो सकता है,
  • या फिर लगातार क्रिकेट खेलने के बोझ का असर।

गौरतलब है कि गिल इंग्लैंड सीरीज के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें बीच में कोई आराम नहीं मिला।

बीसीसीआई का अपडेट

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन (Stiffness) है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनकी रिकवरी के आधार पर ही यह तय होगा कि वह आगे खेल पाएंगे या नहीं। मोर्ने मोर्कल ने यह भी कहा कि गिल भारत के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं, इसलिए उनकी वापसी को लेकर उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…