• 14/11/2025

मोदीमय हुआ बिहार, NDA की बढ़त को लेकर राजधानी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मोदीमय हुआ बिहार, NDA की बढ़त को लेकर राजधानी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Spread the love

रायपुर।  बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार NDA लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं एनडीए की बढ़त को लेकर राजधानी रायपुर में जश्न शुरू होगा है। भाजपा कार्यालय में भारी जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढ़ोल नागाड़े, मिठाई बाँट कर मना रहे हैं।

बता दें कि, बिहार में बीजेपी को बढ़त मिलने के साथ ही प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता और नेता पहुंचने लगे। मिठाईयां बाट कर जश्न मनाया और ढोल पर थिरकते नजर आए। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी,उज्ज्वल दीपक जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री अमित मेशरी,गुंजन प्रजापति सहित महिला नेत्रियां मौजूद रही।

वहीं इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्वीट कर कहा कि, मैं बिहार होकर आया हूं, बांकीपुर विधानसभा, हाजीपुर विधानसभा, पातेपुर विधानसभा, पटना साहिब विधानसभा में जनता से मिलकर संवाद कर आया हूं। उन्होंने कहा कि, मैंने जनता का मन पढ़ लिया था, पूरा बिहार मोदीमय है, NDA को मिल रही ये प्रचंड बढ़त “मोदीमय बिहार” पर बिहार की जनता की मुहर है।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…