• 11/05/2026

बीजापुर कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सामुदायिक सहभागिता पर दिया जोर

बीजापुर कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सामुदायिक सहभागिता पर दिया जोर
Spread the love

बीजापुर। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने बीजापुर को विकास की राह पर अग्रसर करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने पर सार्थक चर्चा हुई। पत्रकारों ने भी जिले के मुख्य बिंदुओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में रिपोर्टिंग के दौरान किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वर्तमान में स्थितियां कैसे बदल रही हैं। साथ ही, स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी विस्तार से रखा गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, उप संचालक जनसंपर्क दिनेश नेताम सहित जिले के कई मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने बीजापुर को विकास की राह पर अग्रसर करने के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होने बीजापुर के विकास में मीडिया के सामुदायिक सहभागिता पर दिया जोर दिया है। उल्लेखनिय है कि बीजापुर जिला पिछले चार दशकों से घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है, जिसके कारण शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में चुनौतियो का सामना करना पड़ता था। वर्तमान में नक्सल-मुक्त की दिशा में अग्रसर होने के बाद जिले के समग्र विकास के लिए सामुदायिक सहभागिता को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…