• 23/01/2025

Video: बख्तरबंद गाड़ी के भी उड़ जाते चिथड़े, नक्सलियों ने लगाया था शक्तिशाली विस्फोटक, जवानों ने ऐसे किया नाकाम

Video: बख्तरबंद गाड़ी के भी उड़ जाते चिथड़े, नक्सलियों ने लगाया था शक्तिशाली विस्फोटक, जवानों ने ऐसे किया नाकाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े नापाक मंसूबे को विफल कर दिया है। बीजापुर जिले के बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 50 किलो से ज्यादा की आईडी प्लांट की थी। बीडीएस की टीम ने आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।

बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बीच सड़क पर बने पुल में नक्सलियों ने आईईडी लगाई गई थी। जवानों के वाहन को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची गई थी। बताया जा रहा है कि 50 किलो की आईईडी का विस्फोट इतना भयंकर होता है कि वह बख्तरबंद गाड़ी के भी परखच्चे उड़ा सकता है।

बस्तर में माओवादी आईईडी लगाकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें बड़ी संख्या में जवान शहीद हुए हैं। हाल ही में कुटरु में जवानों की गाड़ी में आईई़डी ब्लास्ट किया गया था, जिसमें 8 जवानों और 1 ड्राइवर की मौत हो गई थी।

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…