• 24/09/2024

भाजपा नेता के बेटे और साथियों की सरेआम गुंडागर्दी; अस्पताल के वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा

भाजपा नेता के बेटे और साथियों की सरेआम गुंडागर्दी; अस्पताल के वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। वहीं अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने इस घटना का विरोध करते हुए अस्पताल में काम बंद कर दिया है। मामला भिलाई 3 चरोदा के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का बताया जा रहा है।

दरअसल, भाजपा नेता के बेटा अभय चौबे अपने साथियों के साथ दोस्त का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। जहां ड्यूटी पर तैनात  वार्डबॉय ने काउंटर से पर्ची कटा कर लाने को कहा। इस बात पर अभय और उसके साथी भड़क गए और उन्होंने वार्डबॉय से गाली गलोज करना शुरू कर दिया। आरोपी उसे धमकाने लगे की, जानते नहीं हो कि हम लोग कौन हैं?  वार्ड बॉय ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को बुलाया।

भाजपा नेता और उसके साथियों को पुलिसकर्मी ने समझाने का प्रयास किया तो उसे भी गाली दी। और पुलिसकर्मी और वार्डबॉय से जमकर मारपीट की। और अस्पताल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी सुपेला पुलिस को दी गई पुलिस के आते ही आरोपी भागने लगे वहीं पुलिस ने भाजपा नेता अभय चौबे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो अन्य साथी फरार हो गए।

Related post

48 लाख के पैकेज का दावा कर रचाई शादी, खुली नौकरी की सच्चाई तो पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

48 लाख के पैकेज का दावा कर रचाई शादी,…

Spread the loveबिलासपुर। शादी से पहले 48 लाख रुपये सालाना पैकेज और अच्छी नौकरी का दावा करने के बाद विवाह करने…
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश; 20-21 को भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 19 सितंबर से…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां धीमी जरूर हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर फिर तेज…
बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से तीन मासूमों…

Spread the loveकोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों…