• 03/05/2024

BJP विधायक ने शिवराज सिंह की सभा में थाना इंचार्ज को धमकाया, ऊंगली दिखाते हुए फिकवाने की कही बात… देखिए वीडियो

BJP विधायक ने शिवराज सिंह की सभा में थाना इंचार्ज को धमकाया, ऊंगली दिखाते हुए फिकवाने की कही बात… देखिए वीडियो
Spread the love

लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है।तीसरे चरण के लिए वोट डालने की तारीख 7 मई भी नजदीक आ रही है, ऐसे में सभी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार की रात विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान लोकसभा सीट की मंडीदीप भोजपुर विधानसभा में प्रचार करते हुए आमसभा कर रहे थे।

इस दौरान रात के 10 बज रहे थे और यहां मौजूद थाना प्रभारी ने आचार संहिता का हवाला देकर 10 बजे प्रचार बंद करने को लेकर साउंड बंद करवा दिया।इसी बात को लेकर सभा में मौजूद क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को धमकाते हुए कहा कि ऐसी जगह फिकवाउंगा कि…सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और अब इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है।

टीआई ने करवाया शिवराज का माइक बंद

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वे गुरूवार रात मंडीदीप के सतलापुर इलाके में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। शिवराज सभा को मंच से संबोधित कर रहे थे इसी बीच माइक से आवाज आना बंद हो गई, स्थानीय थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आचार संहिता का हवाला देकर माइक बंद करवा दिया।

माइक बंद होते ही शिवराज सिंह नाराज हो उठे, उन्होंने कहा कि तुमने माइक कैसे बंद कर दिया, इसे चालू करो। उधर बीजेपी विधायक सुरेन्द्र पटवा तो भड़क उठे उन्होंने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई माइक बंद करने की। थाना प्रभारी ने कहा कि रात 10 बज चुके हैं लेकिन विधायक ने अपनी घड़ी दिखाते हुए कहा कि मेरी घड़ी में 10 मिनिट कम हैं, आपा खोते हुए उन्होंने कहा कि तुम्हें ऐसी जगह फिकवाऊंगा कि याद रखोगे।

Related post

दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सीबीआई करेगी जांच

दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश,…

Spread the loveमुंबई। करीब छह साल पुराने दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम आदेश देते हुए जांच CBI को सौंपने का…
ग्रामीणों के लिए सरकार के संकट से पहले सुरक्षा वाला विकास मॉडल चाहिए : खरगे

ग्रामीणों के लिए सरकार के संकट से पहले सुरक्षा…

Spread the loveनयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि किसी भी दल की सरकार को ग्रामीणों को केवल सूखा,…
राम मंदिर को मिला पहला सीईओ, जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

राम मंदिर को मिला पहला सीईओ, जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे…

Spread the loveअयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) को लेकर निर्णय हो गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के…