• 03/05/2024

नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों ने बोला हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग जारी…

नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों ने बोला हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग जारी…
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 के कोर इलाके में एनकाउंटर चल रहा है।सुकमा के रायगुड़म इलाके में डीआरजी और कोबरा के जावन ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवानों ने कड़ा मुकाबला किया।

बताया जा रहा है कि रुक रुक कर सुबह से 2 से तीन बार जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं।मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।हाल ही में नारायणपुर, कांकेर की सीमा पर मुठभेड़ हुई।

अबूझमाड़ इलाके में टेकमेटा और काकुर गांव के बीच लगभग 9 घंटे तक जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 10 नक्सली मारे गए।जिनमें तीन महिला नक्सली और 7 पुरुष नक्सली है।इससे पहले 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर किया। छत्तीसगढ़ में साल 2024 में अब तक कुल 88 नक्सली मारे गए हैं। इससे पहले कांकेर में 16 अप्रैल को हुए एनकाउंटर में 29 नक्सली मारे गए थे।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…