• 14/02/2024

Breaking: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट की जारी, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित इन्हें दी टिकट, देखिए सूची

Breaking: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट की जारी, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित इन्हें दी टिकट, देखिए सूची
Spread the love

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है। जबकि माया नरोलिया और एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश से ही बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज का नाम घोषित किया है।

इससे पहले रविवार को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 14 नाम घोषित किए थे। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए कैंडिडेट का ऐलान किया था।

बीजेपी ने किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पहली सूची में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन, छत्तीसगढ़ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, उत्तराखंड से महेन्द्र भट्ट औऱ पश्चिम बंगाल सामिक भट्टाचार्य को टिकट दिया।

कब है राज्यसभा चुनाव?

इस साल राज्यसभा की कुल 69 सीटें खाली हो रही है। जिसमें सबसे पहले 56 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। जिन 56 सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें 2 अप्रैल को 50 औऱ 3 अप्रैल को 6 सीटें खाली हो रही है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकल दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 16 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। वहीं वोटिंग 27 फरवरी को की जाएगी।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…