• 10/09/2025

BJP मनाएगी सेवा पखवाड़ा, PM मोदी के जन्मदिन से होगी शुरूआत, कार्य योजना तय

BJP मनाएगी सेवा पखवाड़ा, PM मोदी के जन्मदिन से होगी शुरूआत, कार्य योजना तय
Spread the love

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला से अवगत कराने और तैयारी हेतु दुर्ग शहर के सदर गौरवपथ मंडल में कार्यशाला हुई, जिसमें दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने प्रभारी के रूप में सेवा पखवाड़ा की कार्ययोजना को समझाया।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और संगठन की पहुंच को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाना है। मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के साथ-साथ बूथ स्तर पर एक पेड़ मां के नाम, पं. दीनदयाल जयंती, गांधी-शास्त्री जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी अतिरिक्त जिला स्तर पर भी अनेकों आयोजन होंगे।

राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा को ही संगठन का मूल कार्य बताया है और भाजपा कार्यकर्ता सेवा को माध्यम बनाकर संगठन में काम करते हैं। गंजपारा सदर मंडल में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरा जोर लगाएं।

नगर निगम सभापति श्याम शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, शोषित, वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अद्वितीय है। उनके जन्म दिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा में सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह से काम करें।

मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि सदर गौरवपथ मंडल में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों पार्षदों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर व्यापक रणनीति बनाई गई है और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

मंचस्थ नेताओं में जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी एवं सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक संयोजक ईश्वर देवांगन एवं सदस्य पूनम यादव शामिल रहे। कार्यशाला का संचालन राकेश दुग्गड़ ने किया। उपस्थित नेताओं में संदीप जैन, छन्नू यादव, नरेन्द्र गुप्ता, विक्रम सिंह ठाकुर, कुलदीप साहू, पार्षद कुलेश्वर यादव, लीलाधर पाल, सरिता चंद्राकर, मनीष कोठारी, संजय अग्रवाल, कमल देवांगन, जीतू महोबिया, रामचंद सेन, राजेश रामटेके, विनोद चन्द्राकर, कमल तिवारी, संभव जैन, रितेश जैन, मोहन बागुल, राम अग्रवाल, इष्टपाल भाटिया, प्रेम जैन, राहुल सोनकर, देव वर्मा, संतोष छाजेड़, सुरेश साहू, राधेश्याम कोसरे,बसंती गायकवाड़, मोतिम निर्मलकर, कावेरी साहू, बीना सोनकर, सहित शक्ति केंद्र और बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…