• 23/11/2024

छत्तीसगढ़ की बेटी ने झारखंड में फहराया जीत का परचम, मतदाताओं की बनी पहली पसंद, जानें कौन है पूर्णिमा साहू

छत्तीसगढ़ की बेटी ने झारखंड में फहराया जीत का परचम, मतदाताओं की बनी पहली पसंद, जानें कौन है पूर्णिमा साहू
Spread the love

छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू दास ने झारखंड की सबसे हॉट सीटों में शुमार जमशेदपुर पूर्वी का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के डॉक्टर अजॉय कुमार को करारी मात दी है। पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार अजॉय कुमार को 42,871 वोटों से हराया। पूर्णिमा साहू को चुनाव में 1,07,191 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजॉय कुमार को मजह 64,320 वोट ही मिले।

पूर्णिमा साहू सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहु हैं। उनके चुनाव में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया था। बेहद सरल और सहज स्वभाव होने की वजह से पूर्णिमा साहू बेहद कम समय में महिलाओं और आम जनता में काफी लोकप्रिय हो गई थीं। जिसका फायदा उन्हें चुनाव में देखने को मिला।

चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मतदाताओं को भरपूर आशीर्वाद मिला। कहीं उन्हें बेटी का मान मिला तो कही बहू के तौर पर मतदाताओं का आशीर्वाद और दुलार मिला। प्रचार के दौरान कई जगहों पर उनकी आरती तक उतारी गई और मतदाताओं ने बहु के रूप में उन्हें नेग तक दिया।

कौन है पूर्णिमा साहू दास?

पूर्णिमा साहू छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं। बेहद सामान्य परिवार से आने वाली पूर्णिमा साहू की शादी 8 मार्च 2019 को झारखंड के तत्कालीन मंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास से हुई थी। उनके पिता एक व्यवसायी हैं। शादी से पहले वे एक मीडिया संस्थान में काम करती थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास को अपने बेटे ललित के लिए सहज और सरल स्वभाव की घरेलू लड़की की तलाश थी। उनकी तलाश छत्तीसगढ़ के रायपुर में जाकर खत्म हुई। उन्हें अपने किसी रिश्तेदार के जरिए पूर्णिमा के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने पूर्णिमा के माता-पिता से संपर्क किया।

रघुवर दास और उनकी पत्नी को पूर्णिमा पहली ही नजर में पसंद आ गई थी। जिसके बाद धूमधाम से पूर्णिमा और ललित की शादी हुई। उनके शादी के रिसेप्शन में गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पीएम मोदी तक तमाम मेहमान पहुंचे थे।

Related post

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…
CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले, सहायक परियोजना अधिकारी भी इधर से उधर, देखें आदेश..!!

CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले किये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ…
CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण…