• 19/01/2023

BREAKING: राजधानी में ब्लास्ट से 1 की मौत और कुछ के घायल होने की खबर, इलाके में दहशत

BREAKING: राजधानी में ब्लास्ट से 1 की मौत और कुछ के घायल होने की खबर, इलाके में दहशत
Spread the love

राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में 1 युवक की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही टिकरापारा थाने की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि राधा विहार कॉलोनी में कबाड़ी के यहां कई लोग काम कर रहे थे। उसी दौरान काम करते हुए एक लड़का प्लास्टिक का ड्रम खोला जिसमें रखा विस्फोटक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से लड़के बुरी तरह से झुलस गया वहीं हाथ का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद कबाड़ी ने दुकान में काम कर रहे सभी लोगों को घर भेज दिया। सूचना पर मौके पर टिकरापारा पुलिस भी पहुंची। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है प्लास्टिक के ड्रम में विस्फोटक सामग्री क्या थी।

 

Related post

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Spread the loveरायपुर- बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या…
मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए : आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए…

Spread the love00 पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब रोक लगाने के दिए निर्देश रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री …
अबूझमाड़ का धोबे गांव- जहां कभी बंदूकें गूंजती थीं, वहां अब नलों से बह रही विकास की धारा

अबूझमाड़ का धोबे गांव- जहां कभी बंदूकें गूंजती थीं,…

Spread the loveनारायणपुर। अबूझमाड़ का धोबे गांव- जहां कभी बंदूकें गूंजती थीं, वहां अब नलों से बह रही विकास की धाराÓविकास की…