• 24/08/2026

BREAKING : 31 IPS अधिकारियों के तबादले, पवन देव बने नगर सेना महानिदेशक, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : 31 IPS अधिकारियों के तबादले, पवन देव बने नगर सेना महानिदेशक, देखें पूरी लिस्ट
Spread the love

रायपुर।  राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 31 आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

पवन देव (1992 बैच) को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) को महानिदेशक, प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

एसआरपी कल्लूरी (1994 बैच) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन के साथ संचालक, अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह विवेकानंद (1996 बैच) को वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपांशु विजय काबरा (1997 बैच) को वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमित कुमार (1998 बैच) को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ. आनंद छाबड़ा (2001 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार बनाया गया है।

ओमप्रकाश पॉल (2003 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट

  

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…