• 06/07/2026

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बंगुरसिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया के पास ओडिशा नंबर (OD 16 C 7859) के एक भारी वाहन के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय प्रकाश राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। उसकी पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक, 21 वर्षीय ज्ञानचंद मिर्धा, गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के निवासी हैं। वे किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बंगुरसिया के पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…