• 29/08/2026

ब्रेकिंग : दुर्ग के बाद इस जिले में फैला स्वाइन फ्लू, अफसर हुए संक्रमित, राजधानी के हॉस्पिटल में इलाज जारी…

ब्रेकिंग : दुर्ग के बाद इस जिले में फैला स्वाइन फ्लू, अफसर हुए संक्रमित, राजधानी के हॉस्पिटल में इलाज जारी…
Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। जिले के एक अफसर के H1N1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अफसर के परिवार के अन्य सदस्य फिलहाल  स्वस्थ हैं। संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद सरगुजा  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य अमला मरीज की स्थिति पर नजर रखने के साथ ही संक्रमण को लेकर जरूरी सावधानियां बरत रहा है।

उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा के सेंट्रल जेल से जुड़े एक अधिकारी अपने परिवार के साथ कांकेर गये थे। बुखार, सर्दी और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत होने के कारण उनका इलाज किया जा रहा था। उनका H1N1 टेस्ट किया गया तो वे पॉजिटिव पाये गये। उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है।

नोडल अफसर बोले-कहां पीड़ित इसकी जानकारी फिलहाल नहीं

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डा. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक अधिकारी के H1N1 वायरस से पीड़ित होने की सूचना मिली है। वे परिवार सहित कांकेर गये थे। वे सरगुजा में रहते हुए स्वाइन फ्लू पीड़ित हुए या रायपुर, कांकेर के प्रवास के दौरान से पीड़ित हुए, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डा. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य अमले ने उनके परिवार की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कर ली है। अन्य सभी लोग स्वस्थ हैं और कोई लक्षण नहीं मिला है। सरगुजा जिले में अन्य कोई व्यक्ति अभी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव नहीं है।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य अमला

डा. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरगुजा में स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। गंभीर प्रभावित लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखने की व्यवस्था है। फिलहाल एच1एन1 वायरस की टेस्टिंग की सुविधा अंबिकापुर के वायरोलॉजी लैब में नहीं है। जांच के लिए सैंपल रायपुर भेजा जाएगा। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फिलहाल स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए एंटी वायरल दवाएं नहीं हैं। इसके लिए CGMSC को सूचित किया गया है। दवाओं की व्यवस्था के लिए कोशिश की जा रही है।

सरगुजा सीएमएचओ डा. पीएस मार्को ने लोगों से लगातार बुखार आने, सर्दी ठीक नहीं होने एवं सीने में जकड़न की शिकायत होने पर अपनी जांच अनिवार्य रूप से कराने की सलाह दी है। स्वाइन फ्लू की जानकारी समय रहते मिल जाने पर आसानी से इसका इलाज हो सकता है।

बचाव के लिए ये करें जरुरी उपाय, बरतें सावधानी

खांसी-छींक के समय मुंह और नाक ढकें
हाथ साबुन-पानी से धोएं या सैनिटाइजर लगाएं
लक्षण हो तो भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें
जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें
पर्याप्त आराम करें और तरल पदार्थों का सेवन करें
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक का उपयोग ना करें

Related post

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। तीनों…
BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर अब केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कौशल, तकनीक…