• 02/07/2026

ब्रेकिंग : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सहायक ग्रेड 2, PF की राशि जारी करने के एवज में की थी पैसों की मांग

ब्रेकिंग : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सहायक ग्रेड 2, PF की राशि जारी करने के एवज में की थी पैसों की मांग
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही विभाग के बाबू से PF की राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने PF से 5 लाख निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में सहायक ग्रेड 2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत बाबू ने ACB से कर दी थी।

शिकायत के बाद ACB ने जाल बिछाया और सहायक ग्रेड 2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related post

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की…

Spread the loveलखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन…
Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आगे कितने गिर सकते हैं भाव

Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! कीमतों…

Spread the loveनई दिल्ली।  सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार…
दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित…

Spread the loveरायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…