• 01/09/2026

ब्रेकिंग : CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..

ब्रेकिंग : CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी इंटरव्यू की तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

22 फरवरी को हुई थी प्री परीक्षा

आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत विज्ञापन क्रमांक 06/2025/परीक्षा के साथ हुई थी। जिसके तहत कुल 20 अलग-अलग सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्री परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमे 3921 कैंडिडेट्स सफल हुए थे।

608 कैंडिडेट्स हुए पास

3921 कैंडिडेट्स राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसका आयोजन 06, 07, 08 एवं 09 जून 2026 को किया गया था। 608 कैंडिडेट्स इसमें सफल हो गए हैं जो अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।

21 सितम्बर से शुरू होगा इंटरव्यू

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का इंटरव्यू 21 सितम्बर, 2026 से शुरू हो सकता है। कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जो साक्षात्कार के एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन नहीं करवायगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। जल्द ही आयोग इंटरव्यू से जुडी प्रक्रिया, समय-सारणी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट ?

सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर State Service Mains Written Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने PDF फाइल खुल जाएगी।

PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास…
अश्लील कंटेंट के चक्कर में न करें ये गलती, एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक अकाउंट! सरकार ने जारी की चेतावनी

अश्लील कंटेंट के चक्कर में न करें ये गलती,…

Spread the loveनई दिल्ली। Instagram-Facebook Alert: सोशल मीडिया पर कुछ भी देखने के चक्कर में अगर आप अनजान लिंक पर क्लिक…
बिना इंटरनेट भेजें पैसे! अब फीचर फोन से भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

बिना इंटरनेट भेजें पैसे! अब फीचर फोन से भी…

Spread the loveनई दिल्ली। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है और आप अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके…