• 12/01/2023

SI भर्ती BREAKING: सब इंस्पेक्टर के 971 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने के CM भूपेश ने दिए आदेश

SI भर्ती BREAKING: सब इंस्पेक्टर के 971 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने के CM भूपेश ने दिए आदेश
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा दिवस पर बड़ा ऐलान किया है। उऩ्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शुरु करने का अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के बूढापरा स्थित डे भवन पहुंचे। जहां उऩ्होंने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ के जीर्णोद्धार कार्याें  शुभारंभ किया। उऩ्होंने कहा स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा।डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है।

सीएम ने कहा कि नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया। स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी । उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ में जो महापुरुष आए उन से सम्बंधित स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता। राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Related post

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026: 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के…
मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…