• 23/09/2022

BREAKING : 54 करोड़ के बैंक घोटाले में शराब कारोबारी सुभाष शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, ED ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया था गिरफ्तार

BREAKING : 54 करोड़ के बैंक घोटाले में शराब कारोबारी सुभाष शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, ED ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया था गिरफ्तार
Spread the love

रायपुर। करोड़ों के बैंक घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी सुभाष शर्मा को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने विदेश भागने की कोशिश कर रहे सुभाष शर्मा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। ईडी ने सुभाष शर्मा की 39 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी।

इस साल 19 मार्च से जेल में बंद सुभाष शर्मा के खिलाफ 54 करोड़ के बैंक लोन घोटाले के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोपी है। सुभाष शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने कई शैल कंपनियां खोली जिनका अस्तित्व महज कागजों में ही था। इन्हीं शैल कंपनियों के नाम पर बैंक से लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेजल तैयार कर करोड़ों का बैंक लोन लिया।

सीबीआई और ईडी द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद सुभाष शर्मा भेष बदलकर फरार हो गया था। सुभाष शर्मा के फरार होने के बाद उनके खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। विदेश भागने की फिराक में ईडी की टीम ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

Related post

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में IG पद के लिए इंपैनल

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की…
कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveरायपुर: कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…
ब्रेकिंग : नंदनवन और जंगल सफारी इतने दिन के लिए हुए बंद, इस वजह से लिया गया फैसला…!!

ब्रेकिंग : नंदनवन और जंगल सफारी इतने दिन के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और नौतपा भी लग गया है। इसी को देखते…