• 24/09/2022

जिंदा मानकर डेढ़ साल से लाश के साथ सो रहा था परिवार, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा

जिंदा मानकर डेढ़ साल से लाश के साथ सो रहा था परिवार, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इनकम टैक्स अधिकारी के शव को परिवार ने डेढ़ साल तक घर में रखे रहा. इतना ही नहीं बल्कि पूरा परिवार उसके साथ सो भी रहा था. वहीं मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगने पर स्थानी पुलिस के साथ पहुंचकर शव को बरामद किया.

दरअसल, पूरा मामला कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स चाैराहा कृष्णपुरी का है. यहां रहने वाले इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी विमलेश दीक्षित की कोरोना काल में 22 अप्रैल 2021 को मौत हो गई थी. उस समय डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करके डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया था. बावजूद इसके परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा था. परिवार ने लोगों को बताया था कि आयकर अधिकारी कोमा में है.

मृतक के पिता का कहना है कि अप्रैल 2021 में बेटा बीमार था, इसलिए हम उसे अस्पताल ले गए. वहां उसे मृत कर दिया गया. लेगिन, जब हम उसे घर ले आए तो हमने देखा कि उसकी नब्ज चल रही थी. उसकी दिल की धड़कन भी थी, इसलिए हमने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया.

घर में डेढ़ साल से शव होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेने के बाद जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि शव को ममी की तरह बनाकर कपड़ों में कसकर लपेटा गया था.

इसे भी पढ़ें : गहलोत बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष और पायलट के सिर CM का ताज! छत्तीसगढ़ में सिंहदेव…

इसे भी पढ़ें : डॉलर के मुकाबले रुपया और हुआ कमजोर, पहली बार 81 का स्‍तर किया पार

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धुमाल और डीजे को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर और SP को नोटिस किया जारी

इसे भी पढ़ें : BREAKING : विराट अपहरण कांड में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 6 करोड़ की फिरौती के लिए बड़ी मां ने रची थी साजिश

Related post

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा तापमान, इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, जानिए CG में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर…

Spread the loveउत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा…
Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…
Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, CG समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, CG…

Spread the loveदेशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही…