• 31/03/2023

murder: पहले पिलाई शराब फिर कटर से गला काटकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

murder: पहले पिलाई शराब फिर कटर से गला काटकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में हुए जघन्य हत्याकांड की गुत्थी नंदिनी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि मृतक का छोटा भाई ही निकला। बताया जा रहा है कि मृतक राजेन्द्र कुमार जंघेल शराब के नशे का आदी था और नशे में माता-पिता सहित पूरे परिवार को परेशान किया करता था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने वारदात को अंजाम दिया।

Also Read: Video: विधायक को Porn पसंद है! विधानसभा में गंदी फिल्म देखते बीजेपी MLA का वीडियो वायरल, एक्टर ने कहा- ब्लूजेपी शेम

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अमरनाथ जंघेल ने बताया कि 24 मार्च को भाई राजेन्द्र जंघेल को मोटरसाइकिल में बैठाकर जामुल स्थित शराब दुकान गया। वहां मसाला देशी शराब का 3 पव्वा शराब खरीदा और बोड़ेगांव के अरसनारा पुंचे।

शाम 5 बजे तक दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान अमरनाथ ने अपने भाई को दो पव्वा शराब पिला दी। शराक के नशे में राजेन्द्र बेसुध हो गया। इसके बाद अमरनाथ ने साथ लाए कटर से उसके गले को काट दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी पास के गांव से दो प्लास्टिक की बोरी खरीदकर लाया।

आरोपी ने मृतक के शरीर में पहने हुए कपड़ों को कटर से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद शव को बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग दो बोरियों में भरकर कुछ ही दूरी पर मेड़ और नाली के बीच में डालकर छोड़ दिया। कपड़ों को भी वहीं छोड़कर फरार हो गया। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read: अब मोदी ने राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटने की दी धमकी, कहा- लोगों को मूर्ख मत बनाओ 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…