• 22/11/2025

हैवानियत की हदें पार : 8 साल की मासूम को मजदूर ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैवानियत की हदें पार : 8 साल की मासूम को मजदूर ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

दिल्ली :- बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची खेलते समय उसके कमरे में घुस गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की ने हमले का विरोध किया और आरोपी के बाल खींचकर खुद को छुड़ाने में कामयाब रही। इसके बाद वह भागकर अपनी मां को सूचना देने पहुंची, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के संबंध में 18 नवंबर को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

एक पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि स्थानीय लोग पीड़िता और आरोपी दोनों को पहले ही थाने ले आए थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नागर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि वह अविवाहित है और समयपुर इलाके में एक स्टील फैक्टरी में मजदूर के रूप में काम करता है।

प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related post

सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन, शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी सप्लाई – विकासशील

सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम…

Spread the loveपीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव ने दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज…
महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल : साव

महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की…

Spread the love00 महाराणा प्रताप की अष्टधातु प्रतिमा के लिए साव ने 20 लाख देने की घोषणा की 00 वीर महाराणा…
डिजिटल लॉकर में भविष्य, क्रेडिट बैंक में जमा होगी पढ़ाई, छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात

डिजिटल लॉकर में भविष्य, क्रेडिट बैंक में जमा होगी…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सबसे बड़ी सौगातों में से एक-एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी…