• 31/10/2022

नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 1 की मौत 2 घायल

नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 1 की मौत 2 घायल
Spread the love

मुंगेली। रायपुर-बिलासपुर रोड में सरगांव के पास एक कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना रात दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशीष शुक्ला अपने दो साथियों शिवकुमार गुप्ता और ज्ञानेंद्र राज के साथ रविवार की रात रायपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सरगांव के पास उनकी अर्टिगा कार रोड नेशनल हाइवे के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

इस दुर्घटना में शिवकुमार गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद सभी घायल घंटे भर तक कार में ही फंसे रहे। इसी दौरान बिलासपुर वापस लौट रहे कुछ लोग वहां रुके और उऩ्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Related post

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री…
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveआयुर्वेदिक परंपरा और स्वस्थ बाल्य जीवन के महत्व को किया रेखांकित रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम…
समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की…

Spread the loveचंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 55वें केंद्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज की एकता और संगठन शक्ति की…